बीजेपी प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह का बड़वानी में स्वागत: सांसद बोले- पार्टी मजबूत हो और हर कार्यकर्ता को सम्मान मिले, इसका प्रयास करूंगा – Barwani News

बीजेपी प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह का बड़वानी में स्वागत:  सांसद बोले- पार्टी मजबूत हो और हर कार्यकर्ता को सम्मान मिले, इसका प्रयास करूंगा – Barwani News


भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी का प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार बड़वानी आगमन हुआ। ठीकरी से लेकर बड़वानी तक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यालय पहुंचने पर वाहन और दोपहिया वाहनों के काफिले के स

.

डॉ. सोलंकी ने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत हो और हर कार्यकर्ता को सम्मान महसूस हो, इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का आह्वान किया।

उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। सोलंकी ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने पहले राज्यसभा सांसद और अब प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा है।

सांसद ने भाजपा एक परिवार बताया

अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि वह प्रदेशभर में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। उन्होंने भाजपा को एक राजनीतिक दल के साथ-साथ एक परिवार भी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिले प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है कि राज्यसभा सांसद को प्रदेश संगठन में महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2028 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। पूर्व विधायक प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

डॉ. सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने स्वागत में उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और अपार प्रेम तथा आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।



Source link