Last Updated:
मऊगंज में एक नाबालिग गैंगरेप केस ने नया मोड़ ले लिया है. पीड़िता के पिता का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया. आरोप है कि मुख्य आरोपी पंकज सोनी अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन में आया और बंदूक की नोक पर को उठा ले गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया.
रीवा/मऊगंज. मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शुक्रवार रात एक नाबालिग गैंगरेप केस ने नया मोड़ ले लिया. गैंगरेप पीड़िता के पिता का फिल्मी अंदाज में बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए. घटना पटेहरा गांव के पास की बताई जा रही है. चश्मदीदों के मुताबिक, एक चार पहिया वाहन में सवार आरोपी पंकज सोनी अपने साथियों के साथ पहुंचा. उसने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की और पिता को गाड़ी में पटककर फरार हो गया. ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन आरोपी गाड़ी तेज गति से भगाकर निकल गया.
मुख्य आरोपी पंकज सोनी गिरफ्तार, अन्य को तलाश रही पुलिस
पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी पंकज सोनी को गिरफ्तार कर लिया. मऊगंज एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि जांच में फायरिंग के सबूत भी मिले हैं. उन्होंने कहा, “अगर गोली चलाने की पुष्टि होती है तो आरोपी पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी.” फिलहाल पीड़िता के पिता की तलाश जारी है. एसडीओपी मऊगंज ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने गवाह को डराने के लिए वारदात की. पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस और मोबाइल लोकेशन डेटा जब्त किया है.
मऊगंज और आसपास के इलाकों में सनसनी
पूरी जांच रीवा रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चल रही है. इस वारदात ने मऊगंज और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही सुरक्षा देती तो यह घटना टल सकती थी. गांव में अब भी दहशत का माहौल है और पीड़िता का परिवार सुरक्षा की मांग कर रहा है. लोग इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बता रहे हैं.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें