मानसून लौटने के बाद भी जिले में बारिश: जावर में 8, इछावर में 7 एमएम पानी गिरा; अब ठंड बढ़ेगी – Sehore News

मानसून लौटने के बाद भी जिले में बारिश:  जावर में 8, इछावर में 7 एमएम पानी गिरा; अब ठंड बढ़ेगी – Sehore News


सीहोर जिले में आज (रविवार) सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। आज जावर में 8 एमएम, इछावर में 7 एमएम, सीहोर में 1 एमएम, श्यामपुर में 2 एमएम, आष्टा में 2 एमएम, भेरूंदा में 5 एमएम और रेहटी में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। म

.

इस साल पिछले साल से कम हुई बारिश इस साल अब तक जिले में कुल 1094 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जबकि, पिछले साल इसी अवधि में 1167 एमएम बारिश हुई थी। इस प्रकार, इस वर्ष पिछले साल की तुलना में कम वर्षा हुई है। जिले की औसत बारिश 1148 एमएम है, लेकिन इस साल यह आंकड़ा 1094 एमएम पर ही रुका है।

मानसून लौटने के बाद भी बदला मौसम हालांकि, मानसून सीहोर जिले से वापस जा चुका है, लेकिन इसके लौटने के बाद भी आज सुबह से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। इस साल मानसून ने 21 जून को दस्तक दी थी, जिसके बाद कई दिनों तक ‘मानसून ब्रेक’ की स्थिति बनी रही और जिले में काफी कम बारिश दर्ज की गई।

कम दबाव का क्षेत्र है कारण, अब ठंड बढ़ेगी मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होगी और ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा।



Source link