रेलवे कॉलोनी में शिव मंदिर तोड़े जाने पर बवाल: कंपनी ने दी सफाई, कहा- मंदिर का पुनर्निर्माण रविवार सुबह से शुरू करेंगे – Bhopal News

रेलवे कॉलोनी में शिव मंदिर तोड़े जाने पर बवाल:  कंपनी ने दी सफाई, कहा- मंदिर का पुनर्निर्माण रविवार सुबह से शुरू करेंगे – Bhopal News


पश्चिम रेलवे कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे बने प्राचीन शिव मंदिर को शुक्रवार देर रात जेसीबी से तोड़े जाने के बाद शनिवार को इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर टूटने की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों क

.

बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए।

जानकारी के अनुसार, यह शिव मंदिर रेलवे कॉलोनी के अंतर्गत कई वर्षों से स्थापित था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात 24 अक्टूबर को रेलवे अधिकारियों और समदरिया ग्रुप के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जेसीबी से मंदिर ढहा दिया गया।

श्रद्धालुओं का आरोप है कि न तो किसी को सूचना दी गई, न ही कोई नोटिस जारी किया गया। रातों-रात मंदिर तोड़े जाने से मूर्तियां खंडित हो गईं, जिन्हें कचरे की तरह फेंक दिया गया। इससे स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया।

खंडित प्रतिमा।

खंडित प्रतिमा।

घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से जीआरपी थाना प्रभारी, भोपाल को लिखित शिकायत सौंपी गई है। पत्र में कहा गया है कि शिव मंदिर तोड़े जाने से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

संगठनों ने मांग की है कि मंदिर तोड़ने में शामिल अधिकारियों और कंपनी के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जेसीबी मशीन को जब्त किया जाए। साथ ही मंदिर को पूर्व स्थिति में पुन: निर्मित करने की मांग भी की गई है।

जीआरपी पुलिस को हिंदू संगठन ने की शिकायत।

जीआरपी पुलिस को हिंदू संगठन ने की शिकायत।

इधर, समदरिया बिल्डर्स (भोपाल) प्राइवेट लिमिटेड ने भी एक पत्र जारी कर हिंदू संगठनों और समाज से माफी मांगी है। कंपनी ने लिखा है कि “पश्चिम रेलवे कॉलोनी में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर एवं शिवलिंग को अनजाने में नुकसान पहुंचा है। इसके लिए हमें खेद है।” पत्र में कहा गया है कि मंदिर, चबूतरा और शिवलिंग का पुनर्निर्माण 26 अक्टूबर (रविवार) सुबह 9 बजे से शुरू कर दिया जाएगा।



Source link