शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सारंगपुर से आगर जा रही एक कार नायरा पेट्रोल पंप के पास असंतुलित होकर पलट गई। कार में सवार पति-पत्नी सुरक्षित बच गए, उन्हें मामूली चोटें आईं।
.
यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खंती में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दंपति को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने रविवार सुबह बताया कि कार सवार दंपति राजस्थान के निवासी हैं और आगर जा रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। कार को रविवार सुबह 11 बजे क्रेन की मदद से खंती से निकाला गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।