सागर में CCTV की निगरानी में भावांतर सोयाबीन की खरीदी: सागर की मंडियों में लगाए कैमरों की कंट्रोल सेंटर से निगरानी, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई – Sagar News

सागर में CCTV की निगरानी में भावांतर सोयाबीन की खरीदी:  सागर की मंडियों में लगाए कैमरों की कंट्रोल सेंटर से निगरानी, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई – Sagar News


सीसीटीवी कैमरों से की जा रही भावांतर योजना के तहत खरीदी की निगरानी।

भावांतर योजना के तहत कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की खरीदी शुरू हो गई है। इस खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए सागर जिले की मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे खरीदी की निगरानी की जा रही है। इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से खरीदी की मॉनिटरिंग स

.

किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं कलेक्टर ने जिले की सभी मंडियों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और अच्छा व्यवहार कर खरीदी का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि भावांतर योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और उनका समय पर सोयाबीन का उपार्जन हो सके, इसके लिए सभी कृषि मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे सुरक्षा के साथ ही गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

किसान पंजीयन और आधार क्रमांक साथ लाएं कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वह अपने सोयाबीन की उपज को कृषि मंडियों में लेकर आएं और अपना उपार्जन योजना के तहत करें। सभी पात्र किसानों के पंजीयन हो चुके हैं। किसान मंडी में आने के पहले अपना पंजीयन क्रमांक और आधार क्रमांक लेकर मंडी में आएं और आसानी से उपार्जन कराएं।

कलेक्टर ने देखी मंडियों में व्यवस्थाएं।

फसल सुखाकर लाएं, ताकि न हो परेशानी कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे अपनी सोयाबीन और मक्का की उपज को सुखाकर लाएं, जिससे की खरीदी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

भोजन अवकाश 2 की जगह 1 घंटे का करें उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा की दृष्टि से सागर मंडी सहित जिले की सभी मंडियों में अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे कि समय पर उनका उपार्जन हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दिन में भोजन अवकाश 2 घंटे की बजाय 1 घंटे का किया जाए। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।



Source link