हाईवे पर मिला नकदी-ज्वेलरी से भरा लेडिज पर्स: ट्रैक्टर ड्राइवर ने मालिक को लौटाया; पर्स में रखी नकद राशि इनाम में दी – Khandwa News

हाईवे पर मिला नकदी-ज्वेलरी से भरा लेडिज पर्स:  ट्रैक्टर ड्राइवर ने मालिक को लौटाया; पर्स में रखी नकद राशि इनाम में दी – Khandwa News


ट्रैक्टर ड्राइवर अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और रकम लौटाई।

खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर लेकर आ रहे एक किसान को बैग पड़ा मिला, बैग के भीतर पर्स में नकदी और ज्वेलरी थी। बैग के मालिक को ढूंढने वे लोग मेन रोड़ पर खड़े रहे, लेकिन रात होने तक कोई नहीं आया तो घर लौट आए।

.

दूसरे दिन थाने पहुंचे तो वहां पहले से एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। किसान ने उस शख्स का पुलिस से नंबर लिया और बात की। उसे बुलाया और पर्स सुपुर्द कर दिया। मालिक ने किसान को इनाम के रूप में पर्स में रखी पूरी नकद राशि दें दी।

अत्तर के रहने वाले किसान राजकुमार, राकेश गुर्जर ने बताया कि, वह कपास की उपज लेकर बुरहानपुर के देड़तलाई के पास एक जिनिंग फैक्ट्री में गए थे। उधर से वापसी करते हुए शाम 4 बजे शेखपुरा के पास रोड़ पर एक बैग मिला।

राजकुमार और राकेश दोनों के पास अलग-अलग ट्रैक्टर थे, उन्होंने ट्रैक्टर रोका और बैग उठाया, भीतर देखा तो एक लेडीज पर्स था। पर्स में चार हजार रुपए के करीब नकदी और सोने की बड़ी माला और छोटी माला सहित चांदी की पायजेब थी। रविवार को किसान ने बैग मालिक को पर्स लौटा दिया।

पर्स मालिक बोला- पूरा सामान मिल गया पर्स मालिक अमित राठौर ने बताया कि, वह भाईदूज पर बहन के घर हरदा गया था। उधर से बहन को साथ लेकर आया और ट्रेन से खंडवा स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से देड़तलाई जा रहे थे। रास्ते में बोरखेड़ा के जंगल के आगे बैग गिर गया था।

इसकी शिकायत पिपलोद थाने और देड़तलाई चौकी पर की थी। आज कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पूरा सामान मिल गया हैं।



Source link