10 रन पर गिरे 4 विकेट… फिर आया रनों का तूफान, मैच हारकर दिल जीत ले गया ये बल्लेबाज

10 रन पर गिरे 4 विकेट… फिर आया रनों का तूफान, मैच हारकर दिल जीत ले गया ये बल्लेबाज


NZ vs ENG: हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे के चर्चे थम नहीं पाए थे कि एक और रोमांचक मैच ने सभी का ध्यान खींच लिया. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हुआ. इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने कीवी टीम को जीत की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. भले ही इंग्लिश टीम मुकाबले में जीत नहीं पाई, लेकिन टीम के कप्तान हैरी ब्रूक दिल जीत ले गए. 

10 रन पर गिरे थे 4 विकेट

मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लिश टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढहते नजर आए. टीम ने अपने 4 बल्लेबाज महज 10 रन के स्कोर पर खो दिए थे. लेकिन किसे पता था इसके बाद रनों का तूफान आने वाला है. मैदान पर उतरे कप्तान हैरी ब्रूक, एक तरफ से विकेटों का गिरना बरकरार था लेकिन दूसरी तरफ हैरी ब्रूक खूंटा गाड़कर खड़े हो गए. 

Add Zee News as a Preferred Source


जिमी ओवरटन ने दिया साथ

इंग्लैंड की टीम लगातार बिखर ही रही थी लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलकर मैच में जान डाल दी. उन्होंने 101 गेंद में 135 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के जबकि 9 चौके जमाए. उनका साथ जिमी ओवरटन ने दिया और उन्होंने 46 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने बोर्ड पर 223 रन टांग दिए. यही टीम 100 रन की भी मोहताज दिख रही थी. 

ये भी पढ़ें.. रोहित-कोहली नहीं.. गंभीर के चहेते की 2027 वर्ल्ड कप की जगह हो गई पक्की! कप्तान का बड़ा इशारा

न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया. डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतकीय पारियां खेली. इंग्लैंड की तरफ से ब्रेडन कॉर्स ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से जैकरी फॉक्स ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. उन्होंने 7 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट अपने नाम किए थे. मैन ऑफ द मैच का खिताब हैरी ब्रूक को मिला, जिन्होंने एक शानदार शतक से पूरी न्यूजीलैंड टीम को टक्कर दी. 



Source link