10,001 दीपों से जगमगाएगा कोलार का सहस्त्रबाहु ब्रिज: हर परिवार का संकल्प, घर-घर से पहुंचेगा उजाला, सहस्त्रदीपोत्सव कल – Bhopal News

10,001 दीपों से जगमगाएगा कोलार का सहस्त्रबाहु ब्रिज:  हर परिवार का संकल्प, घर-घर से पहुंचेगा उजाला, सहस्त्रदीपोत्सव कल – Bhopal News


राजधानी का कोलार रोड सोमवार की शाम 10,001 दीपों की रौशनी से जगमगाएगा। भगवान श्री सहस्त्रबाहु (सहस्त्रार्जुन) जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कलचुरी समाज मध्यप्रदेश एक भव्य “सहस्त्रदीपोत्सव” का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन शाम 7 बजे जेके अस्पताल के सा

.

कलचुरी सेना मध्यप्रदेश एवं अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में समाज के हजारों सदस्य दीप लेकर शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की पूजा-अर्चना, आरती और जयघोष से होगी। इसके बाद समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा, विशेष अतिथि भोपाल महापौर मालती राय और भाजपा प्रदेश महामंत्री राजो मालवीय शामिल होंगी।अध्यक्षता एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन एवं अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे करेंगे।

भगवान श्री सहस्त्रबाहु (सहस्त्रार्जुन)

हर घर से पहुंचेगा उजाला आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश राय ने बताया कि समाज के प्रत्येक परिवार से 21 घी के दीपक, तेल और बाती लाने की अपील की गई है। यह केवल आयोजन की आवश्यकता नहीं, बल्कि समाज के आत्मगौरव और आत्मज्योति को प्रज्ज्वलित करने का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि समाज में इस अपील को लेकर उत्साह का माहौल है।

बच्चे, युवा, माताएं और बहनें घर-घर दीप तैयार कर रही हैं। सभी के मन में एक ही भावना है “हम अपने समाज का दीप स्वयं जलाएंगे, अपने भविष्य को स्वयं रोशन करेंगे। कलचुरी सेना के संगठन प्रभारी वीरसिंह राय ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज जागरण और संगठन शक्ति का उत्सव है। सहस्त्रबाहु ब्रिज पर दीपों की जगमगाहट आने वाली पीढ़ियों को एकता, संस्कृति और सेवा का संदेश देगी।



Source link