101 गेंद पर 135 रन… उड़ाए 11 छक्के और 9 चौके, रोहित-विराट के बाद अब इस खूंखार बल्लेबाज ने मचाई तबाही

101 गेंद पर 135 रन… उड़ाए 11 छक्के और 9 चौके, रोहित-विराट के बाद अब इस खूंखार बल्लेबाज ने मचाई तबाही


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से भयंकर तबाही मचाई. रोहित शर्मा ने 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की. दूसरी ओर विराट कोहली ने भी 74 रन की नाबाद पारी खेली. इस मैच के एक दिन बाद ही यानी रविवार को एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ पारी से तहलका मचा दिया है. इस बल्लेबाज ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर की बेहतरीन पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है.

101 गेंद पर ठोके 135 रन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच माउंट मौंगानुई में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे मैच में विस्फोटक अंदाज में शतक ठोक दिया. हैरी ब्रूक ने इसी के साथ ही वनडे में अपना दूसरा और इंटरनेशनल क्रिकेट में 12वां शतक ठोक दिया. हैरी ब्रूक ने कातिलाना बैटिंग करते हुए 82 गेंदों पर शतक जड़ दिया. हैरी ब्रूक 101 गेंद पर नाबाद 135 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने 133.66 के स्ट्राइक रेट से रन कूटते हुए 11 छक्के और 9 चौके उड़ाए.

Add Zee News as a Preferred Source


इस खूंखार बल्लेबाज ने मचाई तबाही

हैरी ब्रूक की इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 223 रन बनाए. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली ही गेंद पर जेमी स्मिथ (0) का विकेट गंवा दिया. टीम अभी संभली तक नहीं थी कि दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट (2) और छठी गेंद पर जो रूट (2) पवेलियन लौट गए. आलम ये रहा कि इंग्लैंड की टीम 56 के स्कोर तक छह विकेट गंवा चुकी थी. यहां से हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला.

अपनी टीम की नैया डूबने से बचाई

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैरी ब्रूक ने जेमी ओवरटन के साथ 86 गेंदों में 87 रन जोड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की. जेमी ओवरटन 54 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने 10वें विकेट के लिए ल्यूक वुड के साथ 32 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 223 रन तक पहुंचाया. ब्रूक 101 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए.

वनडे सीरीज में इज्जत दांव पर

न्यूजीलैंड की ओर से जकारी फाउलकेस ने 7 ओवरों में 41 रन देकर 4 शिकार किए. वहीं, जैकब डफी ने 55 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इनके अलावा, मैट हेनरी ने 2, जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर ने 1 विकेट अपने नाम किया. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-1 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज अपने नाम करने उतरी है. दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मैच हैमिल्टन में 29 अक्टूबर को आयोजित होगा, जबकि वेलिंगटन में 1 नवंबर को सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा.





Source link