Last Updated:
Ajab Gajab News: एमपी के बुरहानपुर में सांप पकड़ने वाले की कहानी गजब है. इस शख्स को 14 बार सांप ने काटा, लेकिन न इन्होंने कभी दवा ली, न किसी डॉक्टर के पास गए. जब शख्स ने वजह बताई तो लोग हैरान रह गए.
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रगति नगर क्षेत्र में रहने वाले आमिर खान एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. आमिर को अब तक नाग-नागिन और कई जहरीले सांप 14 बार काट चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें कभी कोई नुकसान नहीं हुआ. न उन्होंने डॉक्टर का सहारा लिया, न अस्पताल गए, बल्कि अपनी पारंपरिक तकनीक से ही खुद को हर बार ठीक कर लिया.
सांप को मारे नहीं…
आमिर का कहना है, “मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि किसी इंसान को सांप के काटने से नुकसान न हो और सांप को भी कोई हानि न पहुंचे. इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि सांप को मारें नहीं, बल्कि विशेषज्ञों को बुलाएं.”
इसलिए जहर नहीं करता असर…
आमिर ने आगे बताया, उन्हें जब भी सांप काटता है, तो वे बुजुर्गों से सीखी गई पारंपरिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जहर शरीर में प्रवेश नहीं कर पाता. इस तकनीक के बारे में वे ज्यादा खुलासा नहीं करते, लेकिन दावा करते हैं कि इससे उन्हें कभी कोई खतरा नहीं हुआ.
सांपों का इलाज भी करवाते हैं…
अब तक आमिर खान हजारों सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ चुके हैं. कई बार घायल सांपों का वे पशु चिकित्सालय में उपचार भी करवाते हैं. उनके इस साहसी और मानवतावादी कार्य के लिए वन विभाग और सामाजिक संगठनों द्वारा कई बार उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें