Burhanpur: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे निशुल्क उपकरण, ऐसे करें आवेदन

Burhanpur: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे निशुल्क उपकरण, ऐसे करें आवेदन


Last Updated:

Burhanpur News: बुरहानपुर में कक्षा पहली से आठवीं तक सरकारी स्कूलों के 350 दिव्यांग विद्यार्थियों को सरकार निशुल्क उपकरण दे रही है, बीआरसी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. जानें प्रक्रिया…

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक सरकारी स्कूल में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को आप सरकार की ओर से निशुल्क उपकरण दिए जाना है. जिस विद्यार्थी में जैसी दिव्यांगता है उसके आधार पर उसका वेरिफिकेशन कर उपकरण दिए जाएंगे. यदि आपके घर पर भी बच्चे हैं और वह सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं तो आप बीआरसी कार्यालय में पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं. यहां पर संपर्क कर सकते हैं, जिससे आपके बच्चों को निशुल्क उपकरण मिलेंगे.

अधिकारियों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम में बीएससी दीपक ढोले से बात की तो उन्होंने बताया कि बुरहानपुर विकासखंड के अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 350 विद्यार्थी जो दिव्यांग हैं, उनको अब शासन की ओर से उपकरण दिए जाने हैं. इसके लिए हमारे द्वारा शिविर लगा लगाकर उनकी जांच की जा रही है. जिन दिव्यांगों को उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है. यदि और भी कोई ऐसी दिव्यांग है कि जो इस शिविर में नहीं पहुंच पाए हैं. वह बीआरसी कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं. इसके आधार पर उनका चेकअप करा कर उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा, ताकि उनको भी सरकार की योजना का लाभ मिल सके.

डॉक्टरों की टीम कर रही चेकअप 
दिव्यांग विद्यार्थी हैं, उनका डॉक्टरों की टीम चेकअप कर रही है. उसके आधार पर रिपोर्ट बनाई जा रही है, ताकि जिस विद्यार्थी की जो विकलांगता है, उसको उसके आधार पर उपकरण मिल सके. वह भी इन उपकरणों के सहारे अपना जीवन यापन कर सके. समाज का एक वर्ग दिव्यांगों को देखकर बोझ समझता है, लेकिन सरकार उनको भी आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनाने के लिए अनेकों प्रकार की योजनाएं चला रही है. इससे दिव्यांग भी आज के दौर में रोजगार स्थापित कर रहे हैं. सरकार की इस पहल दिव्यांग बच्चों के गरीब माता-पिता को बड़ा सहारा मिला है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे निशुल्क उपकरण, जानें



Source link