INDW vs BANW: ऑस्ट्रेलिया ही नहीं… सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया में भी इंजरी अलर्ट, इन फॉर्म बैटर को छोड़ना पड़ा मैदान

INDW vs BANW: ऑस्ट्रेलिया ही नहीं… सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया में भी इंजरी अलर्ट, इन फॉर्म बैटर को छोड़ना पड़ा मैदान


IND W vs BAN W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी. टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. टीम इंडिया 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम को टक्कर देने 30 सितंबर को मैदान में उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया में पहले ही टीम की कप्तान एलिस पेरी की इंजरी का संशय बना हुआ है. अब सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम में इंजरी अलर्ट देखने को मिला. 

इन फॉर्म बल्लेबाज मैदान के बाहर

टीम इंडिया को झटका तब लगा जब सेमीफाइनल से पहले इन फॉर्म प्रतिका रावल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजर्ड हो गईं. प्रतिका को इंजरी के चलते मैदान भी छोड़ना पड़ा. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान प्रतिका को टखने में चोट लगी, जिसके चलते मैदान में उनके लिए स्ट्रेचर लाया गया. लेकिन वह स्ट्रेचर से नहीं बल्कि दो लोगों के सहारे से लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर चली गईं.

Add Zee News as a Preferred Source


पिछले मैच में ठोका था शतक

पिछले मैच में प्रतिका ने अपनी बल्लेबाजी की चमक बिखेरी थी. उन्होंने शानदार शतकीय पारी को अंजाम देकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई थी. फिलहाल उनकी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन जल्द ही उनकी चोट की गहराई का पता चल जाएगा. उनकी अनुपस्थिति सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बड़ा नुकसान दे सकती है. 

ये भी पढ़ें.. फ्लॉप होने के बाद गिल होंगे बाहर, सैमसन करेंगे ओपनिंग, IND vs AUS पहले T20I में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

ओपनिंग पर नहीं आईं प्रतिका

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बारिश विलेन साबित हुई. बारिश के चलते बांग्लादेश की टीम 27 ओवर खेलने में कामयाब हुई और बोर्ड पर 119 रन टांग दिए. जवाब में टीम इंडिया में ओपनिंग के तौर पर अमनजोत कौर देखने को मिली. प्रतिका इंजरी के चलते ओपनिंग करने नहीं उतरी. स्मृति मंधाना इस मैच में भी शानदार टच में नजर आईं. भारत ने बिना विकेट खोए 50 का आंकड़ा पार कर लिया है. 



Source link