Last Updated:
Pre-Winter Tips: सर्दी शुरू होते ही लोग समर कपड़ों को पैक करने लगते हैं, लेकिन गलत तरीके से स्टोर करने पर कपड़ों में बदबू, फफूंदी या कीड़े लग सकते हैं. कपड़ों को स्टोर करने से पहले अच्छी तरह धोकर सुखाएं, वैक्यूम या जिप-लॉक बैग में पैक करें.
Pre-Winter Tips: सर्दी की दस्तक के साथ ही लोग अपने वार्डरोब की अदला बदली में जुट जाते हैं. हल्के और रंग-बिरंगे समर कपड़ों की जगह अब भारी जैकेट्स, स्वेटर और ब्लैंकेट्स लेने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं गलत तरीके से समर क्लोथ्स को पैक करने से आपके पसंदीदा कपड़े दागदार हो सकते हैं या फिर उनमें कीड़े लग सकते हैं? अक्सर लोग सर्दियों में गर्मी के कपड़ों को जल्दबाजी में समेटकर रख देते हैं और अगली बार जब निकालते हैं तो उनमें बदबू या खराबी दिखती है. ऐसे में जरूरत है कपड़ों को स्टोर करने के सही तरीके की ताकि वे अगले सीजन में भी नए जैसे रहें.
किसी भी कपड़े को स्टोर करने से पहले उसकी सफाई बेहद जरूरी है. बघेलखंड निवासी कमला तिवारी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पुराने लोग हमेशा कहते थे कि जिस सामान की इज्जत की जाए वह लंबे समय तक टिकता है. यही बात कपड़ों पर भी लागू होती है. सबसे पहले गर्मी के कपड़ों को अच्छे से धोएं और धूप में पूरी तरह सूखने दें ताकि उनमें नमी न रहे. गंदे या अधसूखे कपड़े पैक करने से उनमें फफूंदी और दाग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
सही तरीके से करें वर्गीकरण और पैकिंग
सफाई के बाद कपड़ों को आकार और फैब्रिक के अनुसार अलग करें. छोटे-बड़े या हल्के भारी कपड़ों को अलग-अलग फोल्ड करके पैक करें. आजकल वैक्यूम बैग्स और जिप-लॉक बैग्स मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं जो हवा को बाहर निकालकर कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं. इन बैग्स का इस्तेमाल करने से कपड़ों में धूल, नमी या कीड़े लगने का डर कम हो जाता है.
स्टोरेज के लिए चुनें सही जगह
कपड़ों को हमेशा सूखी, हवादार और सीलन रहित जगह पर रखें. कभी भी कपड़ों के बैग्स को बाथरूम या रसोई के पास न रखें क्योंकि वहां नमी बनी रहती है. आप बैग्स में सिलिका जेल पैक, नीम के पत्ते या कपूर भी रख सकते हैं इससे कपड़ों में ताजगी और खुशबू बनी रहती है.
हर दो महीने में करें जांच
कपड़ों को स्टोर करने के बाद भी उन पर पूरी तरह भरोसा न करें. हर एक या दो महीने में पैकिंग की जांच करें. अगर आपको हल्की सी सीलन या बदबू महसूस हो तो कपड़ों को थोड़ी देर धूप में रख दें.इस तरह अगर आप थोड़ा ध्यान और सावधानी बरतें तो आपके गर्मी के कपड़े सालों तक नए जैसे बने रहेंगे और अगली बार पहनने पर भी उतने ही चमकदार दिखेंगे.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें