अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में एक घर से लगभग 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। यह घटना बसनिहा सांधा में देर रात हुई, जब घर के सदस्य चित्रकूट दीपदान करने गए हुए थे।
.
परिवार के सदस्यों ने वापस आकर देखा तो घर के दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच में पता चला कि लाखों रुपए के कीमती गहने गायब थे। राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स सरला पटवार के घर हुई इस वारदात की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि सरला पटवार 24 अक्टूबर को चित्रकूट गई थीं और सोमवार को लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है, जो बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।