अनूपपुर स्टेशन पर चलती मालगाड़ी में हुआ धमाका: ओवरलोड कोयला हाई टेंशन से टकराया, दूसरे स्टेशन पर रोकी गई कई ट्रेन – Anuppur News

अनूपपुर स्टेशन पर चलती मालगाड़ी में हुआ धमाका:  ओवरलोड कोयला हाई टेंशन से टकराया, दूसरे स्टेशन पर रोकी गई कई ट्रेन – Anuppur News



अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी में ओवरलोड कोयले के कारण हाई टेंशन लाइन छू जाने से जोरदार धमाका के साथ चिंगारियां निकली। इ यात्री ट्रेनें बाधित हुईं। जैतहरी, छुलहा और मौहरी रेलवे स्ट

.

यह घटना तब हुई जब मालगाड़ी अनूपपुर स्टेशन से गुजर रही थी। ओवरलोड कोयले से भरी मालगाड़ी का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे स्टेशन परिसर में धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगीं।

गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी और यात्री भी आवागमन कर रहे थे। मालगाड़ी दूसरी पटरी पर थी, जिससे कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि काफी देर तक ट्रेन से चिंगारियां निकलती रहीं। रेलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया। घटना के बाद भी कुछ चिंगारियां निकलती देखी गईं और स्टेशन परिसर में बिजली के तार टूटकर पटरी पर गिर गए। जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।



Source link