ओरछा में युवक घायल मिला, झांसी का निवासी: अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Niwari News

ओरछा में युवक घायल मिला, झांसी का निवासी:  अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Niwari News


निवाड़ी जिले के ओरछा में गुंदरई छारद्वारी रोड पर रविवार रात एक युवक घायल अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान झांसी निवासी शशांक पांडे के रूप में हुई है।

.

यह घटना रविवार शाम ओरछा थाना क्षेत्र के गुंदरई छारद्वारी रोड पर हुई। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में देखा, जिसके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राथमिक जांच में युवक की पहचान शशांक पांडे पुत्र संजय पांडे निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। शशांक झांसी में एक म्युचुअल फंड कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई मोबाइल या निजी सामान नहीं मिला है, जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक की हालत अभी स्थिर है। शशांक के होश में आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी ताकि घटना के कारणों का पता चल सके कि वह ओरछा कैसे और क्यों पहुंचा, और चोट कैसे लगी। इसके बाद उसे झांसी की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



Source link