”क्या हर महिला अब थाने में बताकर जाए कि…मैं यहां जा रही हूं”, एमपी की कानून व्यवस्था पर बरसे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

”क्या हर महिला अब थाने में बताकर जाए कि…मैं यहां जा रही हूं”, एमपी की कानून व्यवस्था पर बरसे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा


Last Updated:

MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बयान ने हलचल मचा दी है. गुना में किसान की हत्या और इंदौर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया है.

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में गुना जिले के गणेशपुरा गांव में हुई किसान रामस्वरूप धाकड़ की क्रूर हत्या ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, राज्य में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है. पीसी शर्मा ने कहा, “गाड़ियां अब अपराध के हथियार बन गई हैं. थार जैसी गाड़ियां लोगों को कुचलने के लिए इस्तेमाल हो रही हैं. यह BJP से जुड़े लोग कर रहे हैं.”

वहीं, उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में प्रदेश सरकार से पूछा, “क्या अब हर महिला को थाने में जाकर बताना पड़ेगा कि मैं यहां जा रही हूं, ताकि उसकी सुरक्षा हो सके?” शर्मा का ये बयान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कटाक्ष था. शर्मा ने चेतावनी दी कि गरीबों, आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, जबकि पुलिस की पिटाई जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है, सरकार जिम्मेदारी ले.

दबंगई कर रहे भाजपा नेता
वहीं, गुना मामले में पुलिस ने भाजपा नेता महेंद्र नागर सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या का FIR दर्ज किया है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं. गांव में आरोपी का खौफ इतना है कि 25 से अधिक किसान पलायन कर चुके हैं. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने इसे BJP की दबंगई का प्रतीक बताया और कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

फंड जुटाना जरूरी
दूसरी ओर, पीसी शर्मा ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के अभियान पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए फंड जुटाना जरूरी है. पिछले दिनों हुई बैठकों में इस पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. “बूथ स्तर पर पदयात्राएं और छोटे ग्रुप्स में डिस्कशन से संगठन मजबूत होगा. 100 रुपए के आसपास आम कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों से अधिक राशि ली जाए.” यह प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रखा था, जो पार्टी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगा.

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर भी…
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर उत्साह है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और सुखदेव पांसे आज पचमढ़ी पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 2 नवंबर से शुरू हो रहे इस 10 दिवसीय कैंप में 71 जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संगठन सृजन अभियान के तहत गुरु मंत्र देंगे. शर्मा ने कहा, “यह कैंप 2028 के चुनावों के लिए कांग्रेस को नई ताकत देगा.”

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP Politics: ”क्या हर महिला अब थाने में बताकर जाए कि…मैं यहां जा रही हूं”



Source link