छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किसान अपने खेत पर बने टपरे में सो रहे थे। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
.
मृतक की पहचान भारतपुरा निवासी 70 वर्षीय घमंडी अहिरवार के रूप में हुई है। वे रोज की तरह खेत के टपरे में अकेले सोते थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर गला रेत दिया।
जानकारी मिलते ही बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।