टीकमगढ़ में सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा टीकमगढ़-सागर हाईवे पर गुदनवारा के पास हुआ।
.
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में सेटरिंग का सामान भरा हुआ था। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र चाचौंदिया ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के मैगुवां निवासी जगदीश कुशवाहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन घटनास्थल पर पहुंचा।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


