टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह लगाएंगे अनोखा शतक, अपने कहर से बना देंगे ये प्रचंड रिकॉर्ड!

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह लगाएंगे अनोखा शतक, अपने कहर से बना देंगे ये प्रचंड रिकॉर्ड!


India vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा. भारत भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से हार गया, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वह एक बेहद खतरनाक टीम है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज में भारत के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते नजर आएंगे.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह लगाएंगे ‘अनोखा शतक’

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में 29 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक प्रचंड रिकॉर्ड बना देंगे. जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखा शतक लगाएंगे. दरअसल, जसप्रीत बुमराह अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगा देंगे. जसप्रीत बुमराह ने फिलहाल भारत के लिए 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह फिलहाल भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


अर्शदीप की बराबरी करने का मौका

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह है. अर्शदीप सिंह ने फिलहाल भारत के लिए 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह अगर T20I में विकेटों का शतक पूरा करते हैं, तो वह अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की बराबरी कर लेंगे. जसप्रीत बुमराह हर मुश्किल हालात में भारत के लिए विकेट निकालने में भी माहिर हैं. जसप्रीत बुमराह ने अभी तक भारत के लिए 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 17.85 की औसत से 96 विकेट झटके हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अर्शदीप सिंह – 101 विकेट

2. हार्दिक पांड्या – 98 विकेट

3. जसप्रीत बुमराह – 96 विकेट

4. युजवेंद्र चहल – 96 विकेट

5. भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से कैनबरा में होगा. दोनों देशों के बीच ये टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक खेली जाएगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा. इसके अलावा तीसरा टी20 मैच 2 नवंबर को होबार्ट में, चौथा टी20 मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में और पांचवां टी20 मैच 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में आयोजित किया जाएगा.

भारत की टी20 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल?

भारत का मिडिल ऑर्डर कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विकेटकीपर संजू सैमसन जैसे खूंखार बल्लेबाजों से सजा हुआ है. भारत के पास शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल जैसे टैलेंटेड ऑलराउंडर्स हैं, जो गेंद और बल्ले से टीम को मजबूती देते हैं. भारत के पास कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे घातक स्पिन गेंदबाज हैं जो बेहद मारक गेंदबाजी करते हैं. अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अकेले ही सेना के बराबर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की इस टीम से जीतना बेहद मुश्किल है.



Source link