दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरगंवा में सोमवार सुबह सरपंच चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच प्रतिनिधि पर गोली चला दी गई। हमले में सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र कमरिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पु
.
ग्राम मुरगंवा निवासी उपेंद्र कमरिया (29) अपने भाई अजोध कमरिया के साथ सुबह करीब 9:30 बजे गांव के ही मनोज कमरिया के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के अमन कमरिया, शत्रुघ्न कमरिया, सुमंत कमरिया वहां पहुंचे और उपेंद्र को गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर सुमंत ने अपने साथी अमन के साथ फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनकर उसका भाई अजोध उसे बचाने दौड़ा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
घटना की सूचना पर इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उपेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने उपेंद्र की शिकायत पर अमन कमरिया, शत्रुघ्न कमरिया, सुमंत कमरिया और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।