नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में छोड़ा नाले का गंदा पानी: 150 मीटर दूर जल में खड़े होकर सूर्य की आराधना करते रहे लोग – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में छोड़ा नाले का गंदा पानी:  150 मीटर दूर जल में खड़े होकर सूर्य की आराधना करते रहे लोग – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदा नदी में छोड़ा गया गंदे नाले का पानी।

नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर सोमवार शाम 4:30 बजे से सूर्यास्त तक गंदे नाले का पानी पवित्र नर्मदा नदी में छोड़ा गया। नाले से निकलने वाला यह दूषित पानी सीधे नदी में मिलता रहा, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो गया। प्रशासन की लापरवाही के कारण यह स्थिति लंबे स

.

छठ पर्व के दौरान गंदे पानी से श्रद्धालुओं को परेशानी

इसी नाले से लगभग 150 मीटर की दूरी पर सेठानी घाट पर उत्तर भारतीय परिवार छठ पर्व मना रहे थे। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने नर्मदा नदी में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। लेकिन घाट पर फैले कचरे और गंदे पानी के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने स्वयं सफाई कर पूजा संपन्न की।

नगर पालिका के दावे और हकीकत अलग

नगर पालिका द्वारा दावा किया गया था कि पर्यटन घाट के पास बने नाले में गेट लगाकर गंदे पानी को रोका जाता है और उसे ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से दूसरी जगह भेजा जाता है। लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है — नाले से रोजाना गंदा पानी सीधे नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी की पवित्रता पर खतरा मंडरा रहा है।

नर्मदा नदी के जल को अपवित्र करने वाला यह नाला स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग सेठानी घाट पर आस्था के साथ मां नर्मदा का जल ग्रहण करते हैं और स्नान करते हैं। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

देखें तस्वीरें

सेठानी घाट पर कचरे को दूर कर छठ की पूजन की।



Source link