नाबालिग को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार: महिला के अश्लील फोटो, वीडियो किए थे वायरल; फांसी लगाकर किया था सुसाइड – Guna News

नाबालिग को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:  महिला के अश्लील फोटो, वीडियो किए थे वायरल; फांसी लगाकर किया था सुसाइड – Guna News



गुना जिले के कैंट थाना अंतर्गत एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी अनूप सिंह राजावत को ग्वालियर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी सुखदेव प

.

14 अगस्त को फांसी लगाकर की थी आत्महत्या प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को बांसखेड़ी (गुना) निवासी नवविवाहित रोशनी पत्नी आकाश परिहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर कैंट थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। मामला नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या का होने के कारण प्रकरण की जांच सीएसपी गुना द्वारा की गई।

जांच में खुलासा: अश्लील फोटो-मैसेज किए थे वायरल जांच में पाया गया कि ग्वालियर निवासी अनूप सिंह राजावत एवं सुखदेव पाण्डे के द्वारा मृतिका के अश्लील फोटो व मैसेज वायरल किए गए थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका रोशनी परिहार ने आत्महत्या की थी।

16 अक्टूबर को दर्ज हुआ था केस, तलाश जारी थी प्रकरण की जांच के बाद 16 अक्टूबर को आरोपी अनूप सिंह राजावत एवं सुखदेव पाण्डे के विरूद्ध केंट थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

ग्वालियर से गिरफ्तार हुआ एक आरोपी पुलिस ने इसके लिए अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर गिरफ्तारी के प्रयास किए। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना पर कैंट थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी अनूप सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह कुशवाह (राजावत) निवासी मुक्तेश्वर कॉलोनी तिघरा बायपास रोड़ ग्वालियर (थाना जनकगंज, जिला ग्वालियर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट ने भेजा जेल, दूसरे की तलाश जारी आरोपी अनूप सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में फरार शेष आरोपी सुखदेव पाण्डे की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, SI राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक राजू बघेल और आरक्षक शुभम रघुवंशी की भूमिका रही।



Source link