बड़वानी की निवाली नदी में बहे युवक का शव मिला: एसडीईआरएफ-पुलिस टीम ने फुल्जवारी गांव से निकाला; मछली पकड़ने गया था – Barwani News

बड़वानी की निवाली नदी में बहे युवक का शव मिला:  एसडीईआरएफ-पुलिस टीम ने फुल्जवारी गांव से निकाला; मछली पकड़ने गया था – Barwani News


नदी किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़।

बड़वानी जिले के निवाली थाना क्षेत्र में नदी में बहे एक युवक का शव सोमवार दोपहर फुल्जवारी गांव से बरामद किया गया है। एसडीईआरएफ और निवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

.

निवाली थाना प्रभारी आरके लौवंशी ने बताया कि ग्राम वझर निवासी जवान सिंह पिता छतरसिंह रविवार को नदी में बह गया था। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण निवाली थाना क्षेत्र की नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। जवानसिंह फुल्जवारी गांव का रहने वाला था और मछली बेचने का काम करता था। वह मछली पकड़ने के लिए फुल्जवारी गांव की नदी में गया था।

शव की तलाश में एसडीईआरएफ की टीम।

तेज बहाव में बहा

इसी दौरान तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे युवक गहरे पानी में चला गया और बाढ़ की चपेट में आ गया। रविवार रात से ही युवक की तलाश की जा रही थी। सोमवार दोपहर को फुल्जवारी गांव की नदी में उसका शव मिला।

एसडीईआरएफ टीम नाव के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संयुक्त अभियान में युवक के शव को नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link