बालाघाट पुलिस ने सोमवार को जेवरात व्यापारी से 200 ग्राम सोना लेकर फरार हुए आरोपी सनातन दोलाई (35) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के हावड़ा अंतर्गत थाना जयपुर के धन्नागढ़ी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 16 लाख रुपए मूल्य का 120 ग्
.
यह घटना 3 नवंबर 2024 की है। वारासिवनी के आंबेडकर चौक स्थित ज्वेलर्स शॉप के संचालक आकाशदीप पंचारिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दुकान में कार्यरत कारीगर सनातन दोलाई को जेवर बनाने के लिए 200 ग्राम सोना दिया गया था, लेकिन वह 9 नवंबर 2024 से बिना किसी जानकारी के दुकान से चला गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सोने बिस्किट आरोपी के पास मिले
एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। हाल ही में पुलिस को सनातन दोलाई के वारासिवनी में होने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने वारासिवनी स्थित उसके किराए के कमरे से 20 ग्राम सोने के धातु के टुकड़े और नाले के पास छिपाकर रखे गए 100 ग्राम के सोने के बिस्कुट, सोने की चॉकलेट और सोने की पट्टी बरामद की। कुल 120 ग्राम सोने की सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस ने आरोपी सनातन दोलाई को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।