Last Updated:
बुरहानपुर की समाजसेवी पद्मा गणेश वारूडे अपनी इंसानियत और सेवा भावना के लिए जानी जाती हैं. बेटी न होने के बावजूद उन्होंने अब तक 20 बेटियों की शादी कराई और 60 निर्धन लोगों के अंतिम संस्कार करवाए. उनकी यह कहानी समाज के लिए प्रेरणा है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश में आज भी कई ऐसे समाज सेवी रहते हैं, जो दूसरों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं. बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा क्षेत्र में रहने वाली समाज सेवी पद्मा गणेश वारूडे भी एक ऐसी समाज सेवी हैं कि जो अपने क्षेत्र की बेटियों की शादी के लिए हर समय मदद करती हैं.
समाजसेवी का कहना है कि उनकी कोई बेटी नहीं है, इसलिए वे अपने क्षेत्र की सभी बेटियों को अपनी बेटी मानती हैं और उनके विवाह में मदद करती रहती हैं. क्षेत्र में जो भी निर्धन परिवार हैं या जिनके घर में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है और अंतिम संस्कार के लिए कोई नहीं होता, उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी भी वे खुद उठाती हैं.
अब तक 15 से 20 बेटियों की शादी करवा चुकीं
उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं, लेकिन बेटी नहीं है. इसी कारण वे अपने क्षेत्र की सभी बेटियों को अपनी बेटी मानती हैं, उनके विवाह में शामिल होती हैं और आर्थिक मदद भी करती हैं. यह सिलसिला पिछले तीन सालों से जारी है. अब तक वे 15 से 20 बेटियों के विवाह में मदद कर चुकी हैं और 50 से 60 ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार भी करा चुकी हैं जिनका कोई सहारा नहीं था.
बेटे समाज सेवा का करते हैं काम
समाजसेवी पदम गणेश वारूड़े बताती हैं कि मेरे दो बेटे सुमित वारूड़े और अमित वारूडे हैं. वह भी समाज सेवा का काम करते हैं. मेरा भी जन्म मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. मेरे परिवार के लोग सैलून का संचालन करते हैं अभी फिलहाल मिठाई की दुकान संचालित हो रही है. जिससे होने वाली कमाई से ही मैं इन बेटियों की मदद करती हूं. मिठाई की दुकान का संचालन मेरे पति गणेश वारूडे करते हैं. वह भी मुझे सहयोग करते रहते हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें