बॉलिंग नहीं.. अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाई बल्ले की धमक, हलके में लेकर बुरे फंसे गेंदबाज

बॉलिंग नहीं.. अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाई बल्ले की धमक, हलके में लेकर बुरे फंसे गेंदबाज


Ranji Trophy: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर हैं, लेकिन बैटिंग से ज्यादा उन्हें बॉलिंग के लिए जाना जाता है. हालांकि, अर्जुन कई बार बल्ले मैच की काया पलटने का माद्दा रखते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. गोवा और कर्नाटक के बीच मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजों को विकेट की भीख मांगने पर मजबूर किया. दिन का खेल खत्म होने तक भी अर्जुन तेंदुलकर नाबाद हैं.

बारिश ने बिगाड़ा खेल

कर्नाटक और गोवा के बीच शिवमोग्गा के केएससीए नवुले स्टेडियम में यह मुकाबला हो रहा है। मौसम ने फिर खेल बिगाड़ा. बादल छाए हुए थे और मैदान गीला होने की वजह से सुबह एक घंटा देरी से खेल शुरू हुआ. सिर्फ 64 ओवर ही फेंके जा सके क्योंकि खराब रोशनी की वजह से खेल जल्दी खत्म हो गया. कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए थे. जवाब में गोवा ने दूसरे दिन 28/1 का स्कोर बनाया था जबकि तीसरे दिन टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 77 ओवर में 171/6 रन बना लिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


200 रन पीछे गोवा.

फिलहाल गोवा की टीम 200 रन पीछे चल रही है. फॉलोऑन से बचने के लिए 50 रन और चाहिए. कर्नाटक की टीम जीत की उम्मीद देखने लगी थी, लेकिन गोवा के पुछल्ले बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी. खासकर अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल कर दिया. अर्जुन तेंदुलकर 43 रन नॉट आउट हैं. उन्होंने मोहित रेडकर के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 56 रनों की साझेदारी की. मोहित रेडकर 24 रन नॉट आउट हैं. अब चौथा दिन टीम और अर्जुन के लिए खास होगा.

ये भी पढे़ं.. एक कैच से श्रेयस अय्यर की जिंदगी लगी दांव पर… चोट से जा सकती थी जान, इंजरी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कर्नाटक की शानदार गेंदबाजी

कर्नाटक की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. विद्वाथ कावेरेप्पा ने 18 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने सुयश प्रभुदेसाई (12) और अभिनव तेजराना (18) को आउट किया. अबिलाश शेट्टी ने 18 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने मंथन खुटकर (9), स्नेहल काउथंकर (10) और ललित यादव (36) को पवेलियन भेजा.



Source link