मंडला के सेमरखापा गांव में रविवार को आयोजित मड़ई मेले के दौरान एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। चार से पांच युवकों ने मिलकर उसे पीटा।
.
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी युवक पर लात-घूंसे और मुक्कों से लगातार हमला करते दिख रहे हैं।
वीडियो में सैकड़ों लोग आसपास मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। वे केवल तमाशबीन बने रहे।
युवक की पिटाई का यह वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।