ये शुरुआत है अंत नहीं… रोहित शर्मा पर ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर की स्पीच वायरल

ये शुरुआत है अंत नहीं… रोहित शर्मा पर ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर की स्पीच वायरल


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सिडनी में कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगाया. उनकी इस शतकीय पारी से टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर गदगद नजर आए.

गौतम गंभीर ने की रोहित शर्मा की तारीफ

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. पहले दो वनडे में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रनों की पारी खेली, वहीं विराट कोहली 81 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों के दमदार खेल से ही टीम इंडिया सीरीज के अंतिम मैच को जीतने में सफल रही. मैच के बाद जब टीम के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो वहां का माहौल ही कुछ अलग था.

सबसे पहले मैच को लेकर कोच गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी. गंभीर ने माना कि मुकाबले में हमने सभी तरह के बॉक्स को टिक किया. इसके अलावा उन्होंने रोहित और शुभमन गिल की पारी में सधी हुई शुरुआत की तारीफ की और फिर विराट कोहली को भी सराहा. गंभीर ने ड्रेसिंग रूम के स्पीच में पहुंच कम शब्दों में ही विराट और रोहित की जमकर तारीफ कर गए. ऐसे में आइए जानते हैं गंभीर ने अपने ड्रेसिंग रूम स्पीच में क्या-क्या कहा.

गौतम गंभीर ने की रोहित शर्मा की तारीफ

बीसीसीआई टीवी की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में गौतम गंभीर ने कहा, “बल्लेबाजी में, मुझे लगा कि शुभमन और रोहित के बीच की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी, जब स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन था. और फिर रोहित और विराट के बीच की पार्टनरशिप भी बेहतरीन था. मैं हमेशा कहता हूं कि आपको सिर नीचे कर मेहनत करते रहनी चाहिए.ये सिर्फ शुरुआत है अंत नहीं है.”

इस अलावा गंभीर रोहित और विराट के नाबाद रहने से भी बहुत ज्यादा खुश थे. उन्होंने कहा, “रोहित को मैं एक और शतक के लिए बधाई देता हूं. विराट ने बहुत अच्छा काम किया.” इसके बाद रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

ये शुरुआत है अंत नहीं… रोहित पर ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर की स्पीच वायरल



Source link