दीपावली की 10 दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी परिसर स्थित प्याज व लहसुन मंडी खुल गई। मंडी खुलते ही व्यापारियों ने पूजा-पाठ कर शुभ मुहूर्त के सौदे किए। इस दौरान लहसुन 25,555 रुपए प्रति क्विंटल और प्याज 15,001 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च
.
इन किसानों की उपज के लगे पहले दाम
- प्याज: गांव जड़वासा के किसान कुंदन पिता दिनेश की प्याज की पहली बोली लगी। उनकी उपज नारायण स्वामी ट्रेडिंग फर्म ने अधिकतम 15,001 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगाकर खरीदी।
- लहसुन: मांगरोल के किसान मुन्नालाल पिता शंकरलाल की लहसुन की पहली बोली लगी। उनकी उपज को सांवरिया ट्रेडिंग ने 25,555 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा।
शुभ मुहूर्त के सौदे के दौरान बड़ी संख्या में किसान व व्यापारी मौजूद रहे।
किसानों और व्यापारियों का किया सम्मान मंडी अधिकारियों व व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में प्याज-लहसुन लेकर आए किसान व खरीदी करने वाले व्यापारियों का सम्मान भी किया।
प्याज की 900 और लहसुन की 100 ट्रॉलियां आईं सोमवार सुबह प्याज-लहसुन मंडी खुलते ही किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर पहुंचे। मंडी में करीब 900 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में प्याज और लगभग 100 ट्रॉलियों में लहसुन की आवक हुई। शुभ मुहूर्त के सौदे के दौरान बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी व मंडी के अधिकारी मौजूद रहे।