स्वामी हरि प्रकाश दास (अथाणावाला) स्वागत करते कथा आयोजक।
झाबुआ में तीन दिवसीय श्री हनुमान चरित्र कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सालंगपुर धाम, गुजरात के शास्त्री स्वामी हरि प्रकाश दास (अथाणावाला) का सोमवार को झाबुआ आगमन हुआ। श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी और श्री कष्टभंजनदेव भक्त मंडल ने तीस
.
स्वामी हरि प्रकाश दास कथा के माध्यम से भगवान हनुमान के बाल्याकाल से लेकर चिरंजीवी होने तक का संगीतमय वर्णन करेंगे। यह आयोजन भक्तों को हनुमान जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों से अवगत कराएगा।आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने घर-घर जाकर आमंत्रण-पत्रिकाओं का वितरण किया है और निवेदन यात्रा भी निकाली जा चुकी है।
इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और सभी भक्तजनों में विशेष उत्साह है।कथा श्रवण के लिए झाबुआ शहर के अलावा समीपस्थ राजगढ़, धार, रतलाम जिलों से, साथ ही दाहोद (गुजरात), कुशलगढ़ और बांसवाड़ा (राजस्थान) जैसे स्थानों से भी सैकड़ों भक्तों को आमंत्रित किया गया है।
शास्त्री स्वामी हरि प्रकाश दास का स्वागत करते कलाकार।
कथा का कार्यक्रम
सोमवार शाम 7:20 बजे कथा स्थल पर श्री कष्टभंजनदेवजी की तस्वीर स्थापित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। शाम 7:30 बजे श्री कष्टभंजनदेव को फलों का भोग लगाया गया, जिसके बाद रात 8 से 11 बजे तक मंगल प्रवचन हुए।
28 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 7:30 बजे श्री कष्टभंजन देव की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन होगा और उसी समय उन्हें चॉकलेट का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात 8 से 11 बजे के बीच स्वामीजी के मंगल प्रवचन होंगे।
अंतिम दिवस 29 अक्टूबर, बुधवार को शाम 7:30 बजे श्री कष्टभंजनदेवजी को छप्पन भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद रात 8 से 11 बजे तक स्वामीश्री के मंगल प्रवचन होंगे।