Last Updated:
2025 Hyundai Venue में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, ccNC इंटरफेस, ADAS, तीन इंजन विकल्प और कई सेफ्टी फीचर्स हैं. लॉन्च 4 नवंबर 2025 को, मुकाबला Kia Sonet व Tata Nexon से.
ये फीचर्स भी मौजूद
- पैनोरमिक सनरूफ.
- 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम.
- 5 अलग-अलग भाषाओं में वॉयस रिकग्निशन.
- 360-डिग्री कैमरा.
- वायरलेस चार्जर.
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स.
- ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर.
- 4-वे पावर्ड ड्राइवर की सीट.
- स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग.
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल.
- हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल.
- ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक.
- सभी 4 डिस्क ब्रेक.
- टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम.
- सभी सीटों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट.
- रोलओवर सेंसर.
- 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा.
- लेवल 2 ADAS.
- लेन-कीपिंग असिस्ट.
- स्टॉप और गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल.
- फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट.
- रियर पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट.
- ड्राइवर अटेंशन वार्निंग.
इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन:
नई 2025 Hyundai Venue तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी – 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5 डीजल. जबकि NA पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा, टर्बो-पेट्रोल मोटर 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ आएगा. डीजल इंजन अब नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा, साथ ही स्टैडर्ड 6-स्पीड मैनुअल यूनिट भी होगी.
लॉन्च डेट, बुकिंग्स और प्रतिद्वंद्वी
नई Venue की आधिकारिक कीमतें 4 नवंबर 2025 को घोषित की जाएंगी. बुकिंग्स पहले से ही 25,000 रुपये की टोकन अमाउंट पर चल रही हैं. सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में, 2025 Hyundai Venue का मुकाबला Kia Sonet, Maruti Brezza, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO से होगा. वेन्यू का साइज भी ऑनगोइंग मॉडल से बड़ा होने की उम्मीद है. नई वेन्यू के लॉन्च से पहले ही मार्कट में काफी बज क्रिएट हो चुका है.