श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में एक से एक महान खिलाड़ी हुए हैं. जिन्होंने क्रिकेट के पिच पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के बदौलत कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो मुथैया मुरलीधरन और बल्लेबाजी की बात करें तो सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज हुए हैं, लेकिन हम आज बात कर रहे हैं एक ऐसे महान बल्लेबाज के बारे में जिसने क्रिकेट की धरती पर कई रिकॉर्ड कायम किए हैं. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट के लिए खेलते हुए जो किया है वह शायद ही कोई कर पाएगा. हम बात कर रहे हैं बर्थडे स्पेशल कुमार संगकारा के बारे में. आज हम जानेंगे उनके द्वारा स्थापित किए गए कीर्तिमानों के बारे में.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
कुमार संगकारा सचिन तेंदुलकर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. संगकारा ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए जो किया वो शायद ही कोई कर पाएगा. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले ओवरऑल 594 मैचों की 666 पारियों में 46.78 के औसत से 28016 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 63 शतक और 153 पचासे जड़ने का कारनामा किया है. उनके करियर का उच्चतम स्कोर 319 रनों का रहा है.
सबसे बड़ी पार्टनरशिप
कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बीच तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप देखने को मिली थी. 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान संगकारा ने महेला जयवर्धने के साथ मिलकर 624 रनों की साझेदारी बना डाली. यह टेस्ट इतिहास में आज भी किसी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है.
वर्ल्ड कप में 4 शतक
साल 2015 वनडे विश्व कप में संगकारा ने लगातार 4 शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. संगकारा ऐसा करने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बने. उनका यह शतक ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ आया था. आज भी संगकारा के द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड अटूट है. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के जहीर अब्बास का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था.
ये भी पढ़ें: भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में गूंजा RO-KO का नाम, कमेंट्री बॉक्स में छलके जज्बात, वीडियो हो रहा जमकर वायरल