क्रिकेट का सबसे ज्यादा रोमांचक फॉर्मेट वनडे क्रिकेट को माना गया है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हुए अपनी पारी के आगे बढ़ाने का काम करते हैं. कई ऐसे भी बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने कई सारी मैच विनिंग पारियां खेली हैं. वनडे क्रिकेट में शतक लगाना भी एक बड़ा काम माना जाता है. खासकर जब एक उम्र हो जाए. दरअसल, हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में 30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले दुनिया के 5 खूंखार बल्लेबाजों के बारे में.
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा. समय के साथ-साथ उन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी के दम पर ये साबित भी कर के दिखाया है. वह वनडे क्रिकेट में 30 उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले नंबर 1 खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस दौरान 31 शतक जड़ने का कारनामा किया है.
तिलकरत्ने दिलशान
लिस्ट में नंबर 1 पर श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम है. दिलशान ने 30 के होने के बाद भी अपने बल्ले से जमकर कहर बरपाया. वह इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने करियर में 30 का होने के बाद ओवरऑल 21 शतक जड़ने का इतिहास कायम किया है.
सनथ जयसूर्या
लिस्ट में तीसरे पायदान पर एक और श्रीलंकाई खिलाड़ी का नाम काबिज है. हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के बारे में. उन्होंने अपने वनडे करियर में 30 का हो जाने के बाद 21 शतक जड़ने का प्रचंड रिकॉर्ड कायम किया है.
कुमार संगकारा
लिस्ट में चौथा नाम भी श्रीलंकाई खिलाड़ी का है. जी हां चौथे पायदान पर श्रीलंका के महान सलामी बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम स्थित है. उन्होंने अपने करियर के दौरान 30 की उम्र के बाद 19 शतक ठोकने का रिकॉर्ड कायम किया था.
हाशिम आमला
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला का नाम स्थित है. आमला अपने तूफानी बल्लेबाजी और पारी की शानदार शुरुआत करने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर के दौरान 16 बार शतक ठोकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वह 30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले इकलौते अफ्रीकी खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें: स्टंपिंग के बादशाह, ODI में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले 3 धुरंधर, ये दिग्गज आज भी नंबर 1