Khandwa News: खंडवा के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी से मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू किया गया. बताया गया कि करीब 10 दिन पहले मगरमच्छ का यह बच्चा नर्मदा नदी के किनारे नजर आया था. रविवार को ओंकारेश्वर के केवलराम घाट क्षेत्र में नाविकों ने उसे देख रेस्क्यू किया. मगरमच्छ का बच्चा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया. वहीं, नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल भी है. रेस्क्यू के बाद बच्चे को फॉरेस्ट विभाग के सुपुर्द कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा.