Shreyas Iyer Injury Update: कितने दिन ICU में रहेंगे श्रेयस? अगले 24 घंटे अहम

Shreyas Iyer Injury Update: कितने दिन ICU में रहेंगे श्रेयस? अगले 24 घंटे अहम


Last Updated:

Shreyas Iyer Injury Update: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस अय्यर सिडनी में कैच लेते समय पसली में चोटिल हुए, ब्लड क्लॉटिंग के कारण आईसीयू में भर्ती हैं, अगले 24 घंटे बेहद अहम बताए गए हैं.

श्रेयस अय्यर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वनडे टीम के उप कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर को लेकर फैंस चिंता में हैं. 25 अक्टूबर सिडनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में कैच पकड़ने के दौरान उनको चोट लगी थी. चोटिल होने के बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे और अब खबर आई है कि उनको इसकी वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया है. श्रेयस अय्यर को जमीन पर गिरने की वजह से पसली में चोट आई थी.

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को गंभीर रूप से चोटिल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार को श्रेयस को लेकर खबर आई कि वो सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू में हैं जहां उनका इलाज किया जा रहा है. जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक पसली में चोट लगने के ब्लड क्लॉटिंग हुई है इसी परेशानी की वजह से वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर्स की एक टीम उनपर नजर बनाए हुए है. अगले 24 घंटे काफी अहम बताए जा रहे हैं. श्रेयस को 5 से 7 दिन तक अस्पताल में रखे जाने की खबर है. दो दिन तक वो आईसीयू में रह सकते हैं.



Source link