Success Story: 5 रुपये की चाय ने बदली तक़दीर!… टपरी से शुरू किया सफर आज महंगी कार-घर हैं छोटी चीजें

Success Story: 5 रुपये की चाय ने बदली तक़दीर!… टपरी से शुरू किया सफर आज महंगी कार-घर हैं छोटी चीजें


Last Updated:

Satna Mansih Gupta Success Story: कभी पिता का देखा सीखी छोटी चाय टपरी से जिंदगी की शुरुआत करने वाले मनीष आज खुद के मकान और कार के मालिक हैं. उन्होंने अपने छोटे से कारोबार को मेहनत से इतना बढ़ाया कि अब उनकी दुकान गांव और शहर दोनों जगह पहचान बन चुकी है.

शिवांक द्विवेदी, सतना: सतना स्थित ग्राम करसरा के मनीष गुप्ता ने साबित कर दिया कि कोई धंधा छोटा नहीं होता मेहनत से हर जगह सफलता पायी जा सकती है. महज़ 16 साल की उम्र में एक छोटी सी चाय की तपरी से अपने संघर्ष की शुरुआत करने वाले मनीष आज खुद के घर और कार के मालिक हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित साधन भी बड़ी उपलब्धियों की राह बना सकते हैं अगर इरादे मजबूत और संकल्प सच्चा हो तो.

पिता की चाय टपरी से शुरू हुआ संघर्ष
मनीष बताते हैं कि उनके पिता ने सालों पहले गांव में एक छोटी सी चाय की टपरी शुरू की थी. उसी कमाई से उन्होंने बच्चों की पढ़ाई करवाई और फिर परिवार के साथ सतना में किराए के मकान में आकर रहने लगे. मनीष ने भी पढ़ाई के साथ साथ काम करने का फैसला लिया और सतना में ही एक छोटी सी टपरी लगाई.

पाँच रुपये की चाय बनी पहचान
धीरे धीरे मनीष की चाय का स्वाद इतना लोकप्रिय हुआ कि हर तबके के लोग उनकी टपरी पर आने लगे. मेहनत और लगन से उनकी आमदनी बढ़ी और उन्होंने पहले एक साइकिल फिर दो बाइक और हाल ही में नई फ्रॉंक्स कार खरीद लीए. मनीष के मुताबिक उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी उनके ग्राहकों का भरोसा और प्यार रहा है.

पीएम आवास योजना से मिला स्थायी घर
किराए के घर में रहते हुए मनीष का सफर आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि शुरू में वो 1500 रुपये किराया देते थे जो धीरे-धीरे 4000 रुपये तक पहुंच गया. इस बीच प्रधानमंत्री आवास योजना आई और मनीष ने उसका लाभ उठाकर दो साल पहले खुद का स्थायी घर मिल गया.

अब मनीष की टपरी के गोमती के रूप में बदल चुकी है जहां लेबर क्लास से लेकर ऑफिस कर्मचारी तक सुबह का नाश्ता करने आते हैं. घर में अब AC, गीज़र, कूलर, फ्रिज जैसी सुविधाएं मौजूद है. स्थानीय ग्राहक मुकेश पाल बताते हैं की मैं दस साल से यहाँ चाय पी रहा हूँ मनीष की चाय में स्वाद है और उनकी कहानी दोनों ही बहुत मस्त है. मनीष के पास पहले साइकिल तक नहीं थी और आज चाय बेच के वो ख़ुद की कार और घर ले चुका है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

5 रुपये की चाय ने बदली तक़दीर!… टपरी से शुरू किया सफर आज महंगी कार-घर…



Source link