आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा छठ महापर्व: शहर के सभी घाटों पर सुबह से जुटेंगे श्रद्धालु – Bhopal News

आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा छठ महापर्व:  शहर के सभी घाटों पर सुबह से जुटेंगे श्रद्धालु – Bhopal News


सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का आज समापन होगा। चार दिनों तक चले इस व्रत का आखिरी दिन आज कार्तिक शुक्ल सप्तमी को मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल के सभी 52 घाटों पर आज तड़के से ही श्रद्धालु जुटने लगे हैं। व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अप

.

शहर के प्रमुख छठ घाट शीतलदास की बगिया, कमला पार्क, वर्धमान पार्क (सनसेट पॉइंट), खटलापुरा घाट, प्रेमपुरा घाट, हथाईखेड़ा डैम, बरखेड़ा और घोड़ा पछाड़ डैम-पर सुबह की पहली किरण के साथ ही आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। नगर निगम ने इन घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सफाई की पूरी व्यवस्था की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से घाटों पर मौजूद रहेंगे।

व्रती महिलाएं उगते सूर्य को दूध, जल और प्रसाद से अर्घ्य देंगी और भगवान भास्कर तथा छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। अर्घ्य देने के बाद व्रती छठ का पारण करेंगी। इसमें चावल, दाल, साग, सब्जी, पापड़, बड़ी, पकौड़ी और चटनी सहित सात्विक भोजन ग्रहण किया जाएगा। पारण के बाद पूरा परिवार प्रसाद ग्रहण करेगा।

भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालु रातभर छठी मैया के गीत और भजन गाते रहे। अब आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भोपाल में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे हैं। छठ पर्व के दौरान शहर में चार दिनों तक धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण रहा। घाटों पर सजावट, दीयों की रोशनी और लोकगीतों की गूंज से पूरा भोपाल छठ मैया की भक्ति में डूबा नजर आया। आज सुबह के अर्घ्य के साथ ही यह पर्व पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होगा।



Source link