निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र में भी वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) करवाया जा रहा है। ऐसे में सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। शाजापुर जिले में भी यह प्रक्रिया मंगलवार को राजनीतिक दलों की बैठक के साथ शुरू हो रही है। इसक
.
सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मप्र सहित 12 राज्यों में मतदाता सूची का एसआईआर करवाने की घोषणा की। इसके अंतर्गत 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाएगा। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है या जो शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाएंगे। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। अगर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो मतदाता को एक जगह से नाम कटवाना होगा। अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो नाम जुड़वाने के लिए फार्म भरना होगा। बता दें 2024 की मतदाता सूची और वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 4791 मतदाता बढ़े हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव में जिले में थे इतने मतदाता
वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान शाजापुर जिले में कुल 698584 मतदाता दर्ज थे। इनमें 359458 पुरुष, 339118 महिला मतदाता और 08 अन्य मतदाता शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर में कुल 247079 मतदाता थे। इसमें 126928 पुरुष और 120144 महिला मतदाता एवं 07 अन्य मतदाता शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168-शुजालपुर में कुल 221360 मतदाता थे। 113685 पुरुष, 107675 महिला मतदाता एवं 0 अन्य मतदाता शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169-कालापीपल में कुल 230145 मतदाता थे, जिसमें 118845 पुरुष, 111299 महिला एवं 01 अन्य मतदाता शामिल थे।
प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू करवाया जा रहा है। मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है। बीएलओ/बीएलए की ट्रेनिंग के बाद सत्यापन शुरू किया जाएगा। 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इसके अनुसार जिले के कुल 837 मतदान केंद्रों पर 703375 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 341833 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 361535 है।
इसके साथ ही 7 अन्य मतदाता हैं। विधानसभावार बात करें तो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर के 309 केंद्रों पर कुल 247833 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 120645 और पुरुष मतदाता 127232 हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168-शुजालपुर क्षेत्र के कुल 263 मतदान केंद्रों पर 223152 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 108668 हैं। पुरुष मतदाता की संख्या 114484 है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 169 कालापीपल के 265 मतदान केंद्रों पर कुल 232340 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 112520 और पुरुष मतदाता 119819 हैं। अन्य मतदाता की संख्या 1 है।