क्रिकेट का सबसे धांसू रिकॉर्ड… किंग कोहली ने 2 बार लगाई जान, लेकिन क्रॉस नहीं कर सके लाइन

क्रिकेट का सबसे धांसू रिकॉर्ड… किंग कोहली ने 2 बार लगाई जान, लेकिन क्रॉस नहीं कर सके लाइन


Most Runs in a Calendar Year: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने अपने 17 साल के करियर में बड़े-बड़े कीर्तिमान को ध्वस्त करने का काम किया है. विराट ने टीम इंडिया के लिए 123 टेस्ट, 305 वनडे और 125 टी20 मैचों में हिस्सा लिया. इस दौरान क्रमश: 9230, 14255 और 4188 रन बनाए हैं. विराट वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर है. वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाने के मामले में सचिन के बराबर हैं.

विराट ने सबको चौंकाया

कोहली ने इस साल मई में सबको चौंकाते हुए एक बड़ा फैसला किया. उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. विराट ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इस बार मई में कोहली ने अपने फेवरेट टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर होने का फैसला कर लिया. इसने सबको चौंका दिया. उनकी उम्र और फिटनेस को देखते हुए माना जा रहा था कि विराट 2-3 साल और खेल सकते हैं, लेकिन फॉर्म में अनियमितता के कारण विराट परेशान थे. उनके बल्ले से लगातार रन नहीं निकल रहे थे. इस कारण इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source


कोहली के नाम नहीं यह रिकॉर्ड

कोहली ने टेस्ट में 46.85 की औसत से रन बनाए और 30 शतक के साथ-साथ 31 अर्धशतक भी ठोके. विराट अब तीन में से सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं. ऐसे में वह काफी कम खेलते हुए नजर आएंगे. इस दिग्गज बल्लेबाज ने कई कीर्तिमान स्थापित किए, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जिसे वह अपने नाम नहीं कर सके. वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं बन सके. इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज कप्तान कुमार संगकारा पहले स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: 8 खिलाड़ी OUT, बुमराह IN… टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग-11!

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

संगकारा ने 2013 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2868 रन बनाए थे. उन्होंने उस साल टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर 48 मैच खेले थे. इस दौरान 57 पारियों में 53.11 की औसत से 2868 रन बनाए थे. उस साल उनका उच्चतम स्कोर 319 रन था. संगकारा के बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले थे. उन्होंने तब 2005 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग द्वारा बनाए गए 2833 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

ये भी पढ़ें: Explained: श्रेयस अय्यर की चोट कैसे हो गई जानलेवा, मैदान से ICU तक क्या-क्या हुआ? 10 पॉइंट्स में जानें

2 बार चूके विराट कोहली

विराट कोहली इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के करीब 2 बार पहुंच गए. उन्होंने 2017 और 2018 में पूरा दम लगाया लेकिन चूक गए. विराट ने 2017 में 46 मैचों की 52 पारियों में 2818 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 68.73 का रहा था. उनके बल्ले से 11 शतक और 10 अर्धशतक निकले थे. कोहली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 50 रन पीछे रह गए थे. कुछ ऐसा ही 2017 में हुआ था. तब उन्होंने 37 मैचों की 47 पारियों में 2735 रन बनाए थे. उस साल भी कोहली के बल्ले से 11 शतक और 9 अर्धशतक निकले थे. विराट उस साल 133 रन पीछे रह गए थे.



Source link