खिलचीपुर में नेत्र शिविर में 200 मरीजों की जांच: 60 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित, 50 को निशुल्क चश्मे मिले – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में नेत्र शिविर में 200 मरीजों की जांच:  60 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित, 50 को निशुल्क चश्मे मिले – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में मंगलवार को लायंस क्लब और लियो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी स्वर्गीय विष्णु गुप्ता (नीम वाले) की स्मृति में आयोजित इस शिविर में आनंदपुर सतगुरु सेव

.

जांच के दौरान 60 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 50 लोगों को नंबर के अनुसार निशुल्क चश्मे और 130 मरीजों को दवाइयां दी गईं। वहीं, शिविर में बीपी और शुगर की जांच भी की गई।

पहली बार खिलचीपुर में सतगुरु सेवा ट्रस्ट की ओर से लोगों को उनकी आंखों की रोशनी के अनुरूप नंबर वाले चश्मे निशुल्क वितरित किए गए। ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जांच करवाने पहुंचे।

जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, उन्हें आगे के उपचार और ऑपरेशन के लिए निशुल्क बस द्वारा आनंदपुर भेजा गया। प्रस्थान से पहले अस्पताल परिसर में ही मरीजों को भोजन के पैकेट भी दिए गए।

यह आयोजन खिलचीपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

देखिए तस्वीरें…



Source link