ग्वालियर बस स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से रेप: शिवपुरी से भिंड लौट रही थी महिला, बंधक बनाकर कंडक्टर ने की हरकत – Gwalior News

ग्वालियर बस स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से रेप:  शिवपुरी से भिंड लौट रही थी महिला, बंधक बनाकर कंडक्टर ने की हरकत – Gwalior News



ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर खाली बस में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में विवाहित महिला को बंधक बनाकर बस कंडक्टर ने बलात्कार किया है। घटना सोमवार रात 9.30 बजे की है। पीड़ित महिला भिंड की रहने वाली है। वह शिवपुरी देहात थाना में पति की शिकायत कर वापस भिंड लौट रही थी। ग्वालियर बस

.

मामले की शिकायत तत्काल पड़ाव थाना में की है। जिस पर तत्काल पुलिस की टीम स्पॉट पर पहुंची और भागने से पहले आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पति से चल रहा भरण पोषण का केस भिंड के फूप इलाके की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने एफआरवी (फर्स्ट रिस्पोंस व्हीकल) की मदद से पड़ाव थाना पहुंचकर बताया है कि 6 साल पहले उसकी शादी शिवपुरी निवासी एक युवक से हुई थी। जिससे उसके दो साल का एक बेटा है। कुछ समय से पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। जिसकी उसने शिवपुरी देहात थाना में शिकायत की थी और अभी भिंड कोर्ट में पति से भरण पोषण का केस चल रहा है।

कोर्ट में लगातार तारीख पर पति नहीं आ रहा है। उसी को पता लगाने के लिए वह सोमवार सुबह (27 अक्टूबर) को भिंड से शिवपुरी देहात के लिए निकली थी। ग्वालियर पहुंचकर वहां से शिवपुरी-गुना जाने वाली बस में सवार हो गई।

बस ने दोपहर में उसे शिवपुरी उतार दिया। ग्वालियर से शिवपुरी के बीच सफर के दौरान महिला से बस कंडक्टर विष्णु ओझा निवासी बदरवास सखारोड़ से जान पहचान हो गई। विष्णु ने महिला से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसने बताया कि 2 घंटे बाद गुना से बस लौटेगी तो वह उसे फोन कर देगा। उसे आराम से ग्वालियर छोड़ देगा।

बस स्टैंड पर खाली बस में महिला से किया रेप शाम के समय बस कंडक्टर विष्णु ओझा ने महिला को फोन कर शिवपुरी में बुलाया और अपनी बस में बैठा लिया। रात करीब 9 बजे बस ग्वालियर बस स्टैंड पहुंच गई थी। पूरी बस ग्वालियर में खाली हो गई।

इस पर विष्णु ने महिला से कहा कि वह बस में ही बैठी रहे। वह 10 मिनट में लौटकर आ रहा है, फिर उसे भिंड छोड़ देगा। करीब 9.30 बजे बस कंडक्टर वापस लौटा। उसने खाली बस के दरवाजे अंदर से लॉक कर दिए। महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बलात्कार करने के बाद वह बस से निकलकर महिला को वहीं छोड़कर चला गया।

पुलिस ने भागने से पहले पकड़ा आरोपी घटना के बाद डरी व सहमी महिला ने तत्काल बस स्टैंड के बाहर पहुंचकर एफआरवी (DIAL 112) को सूचना दी। एफआरवी ने महिला को पड़ाव थाना पहुंचाया। पड़ाव पुलिस महिला को लेकर तत्काल बस स्टैंड वापस आई। यहां बस की पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु ओझा निवासी बदरवास को भागने से पहले ही पकड़ लिया। उसके बाद महिला का मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

सफर के दौरान कंडक्टर ने कर ली थी दोस्ती सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि शिवपुरी से ग्वालियर के लिए बस में सफर कर रही एक महिला से बस कंडक्टर ने दोस्ती कर ली। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। इसके बाद ग्वालियर बस स्टैंड पर कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link