आरोपी चंद्रपाल व राजूलाल कंजर।
रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए राजस्थान के झालावाड़ की कंजर गैंग के दो कंजर चोरों को पकड़ा है। ये बदमाश एक इको कार में बैठकर जावरा शहर में चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा। पूछताछ में बदमाशों ने बाइक औ
.
एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंजर गिरोह के सदस्य जावरा शहर में इको कार में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना जावरा शहर पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा।
झालावाड़ के रहने वाले हैं आरोपी पूछताछ में आरोपी राजू लाल कंजर (25) पिता जसवंत मेघवाल (निवासी सोमचढ़ी, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़) ने बताया कि वह अपने साथी चंद्रपाल कंजर (26) (निवासी ग्राम टोकड़ा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़, राजस्थान) के साथ चोरी करने के उद्देश्य से जावरा आया था।
पशु चोरी कबूली, 80 हजार में बेचे थे एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि लगभग 20-25 दिन पूर्व दोनों ने ग्राम कराड़िया से एक भैंस, दो पाड़ियां एवं एक बछड़ा चोरी किया था। इन पशुओं को उन्होंने देवगढ़ के जंगल में छुपाकर रखा था। बाद में उक्त पशु 80,000 रुपए में बेचे, जिसमें से 35,000 रुपए राजू लाल ने अपने पास रखे और 45,000 रुपए चंद्रपाल को दिए।
आरोपियों का खुलासा करते ग्रामीण एएसपी विवेककुमार व पास में एसडीओपी संदीप मालवीय।
ईंटों में छिपा रखे थे 40 हजार रुपए आरोपी ने यह भी बताया कि 40,000 रुपए की राशि उसने ग्राम राजल व खजूरी देवड़ा के बीच रोड किनारे शनि व सगस बावजी मंदिर के पास पड़ी ईंटों में छिपा रखी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होना भी स्वीकार किया है।
इन चोरियों में भी रहे शामिल
- ग्राम मावता से मोटरसाइकिल चोरी (5-6 माह पूर्व)।
- ग्राम तालीदाना से बाइक चोरी (1.5 वर्ष पूर्व)।
- ग्राम बागिया, ग्राम रानीगांव, ग्राम भाटखेड़ा चिकलाना, ग्राम गोठड़ा रोड से, ग्राम मायाखेड़ा, ग्राम आलमपुर ठिकरिया से बाइक चोरी।
- ग्राम लोहारी (जावरा) से पवन चक्की के तार व ग्राम छाया से ट्यूबवेल की केबल चोरी।
- ग्राम इस्लामपुर से 4 बकरियां चोरी।
- ग्राम बगला चौराहा से ट्रक से बकरे-बकरियां चोरी।
- ग्राम कराड़िया से पशु चोरी।

बदमाशों से जब्त वाहन।
आदतन अपराधी, MP-राजस्थान सीमा पर सक्रिय पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी हैं जो राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इनके खिलाफ पूर्व से जिला रतलाम, मंदसौर तथा झालावाड़ में केस दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से बाइक व इको कार जब्त की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एसपी ने दी बधाई, इनाम की घोषणा बदमाशों को पकड़ने और पुराने अपराधों का खुलासा करने पर एसपी अमित कुमार ने थाना जावरा शहर एवं थाना बरखेड़ा की पुलिस टीम को बधाई दी है। साथ ही टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।