दो ओवर में ढेर होगा AUS… क्या है कप्तान सूर्या का प्लान? बुमराह बने मसीहा

दो ओवर में ढेर होगा AUS… क्या है कप्तान सूर्या का प्लान? बुमराह बने मसीहा


Last Updated:

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए तैयार है. कप्तान सूर्या को इस बार अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह का साथ मिल चुका है.

जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव

कैनबरा: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से पांच मैच की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि श्रृंखला में पावरप्ले के ओवर काफी महत्वपूर्ण होंगे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी से मैच के इस समय में उनकी टीम की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

सूर्यकुमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक खेल शैली के सामने बुमराह का होना हमेशा से उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहा है. सूर्यकुमार ने श्रृंखला से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

पावरप्ले में गेंदबाजी करना हमेशा चुनौती होती है. हमने देखा है कि वे (ऑस्ट्रेलिया) वनडे श्रृंखला और टी-20 विश्व कप में किस तरह से खेले. पावर प्ले हमेशा महत्वपूर्ण होता है. आपने एशिया कप में देखा होगा कि उन्होंने (बुमराह ने) पावरप्ले में कम से कम दो ओवर गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी ली थी, इसलिए हमारे लिए यह अच्छी बात है कि वह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ निश्चित रूप से पावर प्ले में गेंदबाजी करना अच्छी चुनौती होगी.

बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेलने के मामले में भारतीय टी-20 टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और सूर्यकुमार ने कहा कि उनका मुख्य तेज गेंदबाज जानता है कि इस तरह की श्रृंखला के लिए किस तरह से तैयारी करनी होती है.

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से बुमराह ने पिछले कई साल से क्रिकेट खेला है, उन्होंने खुद को टॉप पर बनाए रखा है और वह जानते हैं कि एक अच्छी श्रृंखला के लिए कैसे तैयारी करनी है, वह जानते हैं कि यहां कैसे क्रिकेट खेलना है. मुझे लगता है कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों में से इस देश का सबसे ज्यादा बार दौरा किया है, इसलिए सभी खिलाड़ियों ने उनसे बात की है. वह काफी मददगार हैं. उनका हमारी टीम में होना हमारे लिए अच्छी बात है.’

भारतीय कप्तान कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला को अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के रूप में देखती है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

दो ओवर में ढेर होगा AUS… क्या है कप्तान सूर्या का प्लान? बुमराह बने मसीहा



Source link