पुलिस की कार्रवाई: छतरपुर के सराफा व्यापारी के चोरी हुए 1.25 करोड़ रुपए जब्त, आरोपी गिरफ्तार – Dewas News

पुलिस की कार्रवाई:  छतरपुर के सराफा व्यापारी के चोरी हुए 1.25 करोड़ रुपए जब्त, आरोपी गिरफ्तार – Dewas News



बरामद राशि में 500-500 के नोटों की कुल 250 गड्डियां हैं

छतरपुर के सराफा व्यापारी के 1.25 करोड़ रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। यह रकम सोनकच्छ (देवास) के एक ढाबे से चोरी हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को धार जिले के धरमपुरी से गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बरामद रकम में 500-500

.

व्यापारी ने अपने मुनीम नितेश सेन को 16 अक्टूबर की रात सोना-चांदी की खरीद के लिए इंदौर भेजा था। 17 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे बस सोनकच्छ बायपास स्थित ढाबे पर रुकी। नितेश बस से उतरा और लौटने पर बैग गायब मिला। जांच में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बैग ले जाते दिखे। देवास पुलिस ने साइबर टीम की मदद से फुटेज से आरोपियों की पहचान की। देवास-धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धरमपुरी से आरोपी नामदार पिता शहजाद खान (35) निवासी खेरवा जागीर, थाना मनावर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से पूरी 1.25 करोड़ की नकदी बरामद हुई। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।

इन सवालों के जवाब नहीं मिले चोरी करने वाली गैंग को 1 करोड़ रु. बस में होने की सूचना कैसे मिली ? जब नेट बैंकिंग की सुविधा है तो नकद रुपए बस से भेजने का जोखिम व्यापारी ने क्यों उठाया ? क्या हवाला के जरिये यह राशि भेजी जा रही थी, इंदौर के जिस व्यापारी को राशि भेजी गई है उससे पूछताछ क्यों नहीं की?

सभी से पूछताछ की जाएगी “धार पुलिस के समन्वय से हमने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया है। इनकी गैंग है। सूचना मिलते ही सक्रिय हो जाते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी गई पूरी राशि बरामद कर ली है। जांच की जा रही है। सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।” -पुनीत गेहलोद, एसपी देवास



Source link