फेमस सिंगर अदनान सामी विवादों में फंसे, 17 लाख की ठगी का आरोप! कोर्ट पहुंची ग्वालियर की इवेंट ऑर्गनाइजर

फेमस सिंगर अदनान सामी विवादों में फंसे, 17 लाख की ठगी का आरोप! कोर्ट पहुंची ग्वालियर की इवेंट ऑर्गनाइजर


Last Updated:

Adnan Sami Fraud Case: ग्वालियर में मशहूर गायक अदनान सामी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. इवेंट ऑर्गनाइज़र ने कोर्ट में परिवाद दायर किया.

अदनान सामी (फाइल फोटो)

ग्वालियर. मशहूर गायक अदनान सामी पर एक इवेंट को लेकर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है. शहर की इवेंट ऑर्गनाइजर लावण्या सक्सेना ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया है. आरोप है कि अदनान सामी की टीम को कार्यक्रम के लिए एडवांस दिया गया. इस बाद भी शो को रद्द कर दिया गया और अब तक पैसे वापस नहीं किए गए.

लावण्या सक्सेना के मुताबिक, अदनान सामी ने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए 17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस पेमेंट के तौर पर लिए थे, लेकिन शो रद्द कर दिया गया. नई तारीख देने का आश्वासन जरूर दिया, लेकिन न कार्यक्रम हुआ और न ही रकम लौटी.

पुलिस से नहीं मिली मदद
लावण्या सक्सैना का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस में लिखित शिकायत की थी. हालांकि इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.  फिर जिला न्यायालय का रुख किया. कोर्ट ने शिकायत के बाद इंदरगंज थाना पुलिस और एसपी से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

फेमस सिंगर अदनान सामी विवादों में फंसे, 17 लाख की ठगी का आरोप!



Source link