बड़वानी में सीएम राइज स्कूल परिसर में भरा पानी: छात्राओं-शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी, पानी निकलने व्यवस्था नहीं – Barwani News

बड़वानी में सीएम राइज स्कूल परिसर में भरा पानी:  छात्राओं-शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी, पानी निकलने व्यवस्था नहीं – Barwani News


बड़वानी जिले के सिलावद स्थित शासकीय सीएम राइज कन्या हाईस्कूल और टीचर कॉलोनी परिसर में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही वर्षा के चलते पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो गया है।

.

इससे छात्राओं, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह समस्या हर साल मानसून के दौरान उत्पन्न होती है। पानी निकलने की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और शिक्षकों को परिसर से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी परिसर में स्थित शासकीय आवासों में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों, विशेषकर बच्चों को भी घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

लोग परिसर में फेंक रहा कचरा

सिलावद नगर के मध्य स्थित सीएम राइज कन्या हाईस्कूल का परिसर कच्चा है और यहां पानी निकलने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।

कुछ लोगों के परिसर में निर्माण सामग्री का कचरा फेंकने से भी स्थिति और बिगड़ रही है, जिससे बारिश का पानी परिसर में ही जमा होता रहता है।

बारिश में परिसर तालाब का रूप ले लेता

तेज बारिश के बाद पूरा परिसर तालाब का रूप ले लेता है, जिसके बाद कई दिनों तक कीचड़ और मच्छरों की समस्या बनी रहती है। संबंधित अधिकारियों द्वारा इस गंभीर और हर साल होने वाली समस्या पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

यहां लंबे समय से स्कूल परिसर में सीमेंटीकरण कर पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि उदासीन हैं।



Source link