भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से 5 टी20 मैच की शुरुआत हो रही है. टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है. यह पहला मौका होगा जब रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया के बगैर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है. वनडे में मिली हार के बाद वह इस दौरे के जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.
अभिषेक की चर्चा
29 अक्टूबर यानी कल से दोनों देशों की बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होनी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श सीरीज की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर कई सारी बातें कही. उनका मानना है अभिषेक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं और कंगारू खिलाड़ी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभिषेक के नाम की चर्चा तेज है. न सिर्फ कंगारू खेमा बल्कि पूरा क्रिकेट जगत अभिषेक को एशिया का बाहर देखना चाहता है.
‘परखना चाहेंगें’
मार्श ने कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘ अभिषेक एक बेहद ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. वह अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं और उसकी लय भी तय करते हैं. इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. इसमें कोई दो राय नहीं अभिषेक हमारे लिए एक बड़ी चुनौती की तरह होंगे, लेकिन ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी के सामने खुद को परखने का यह बेस्ट मौका होगा. हमें उनका बेसब्री से इंतजार है.’
अभिषेक का टी20 करियर
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2024 में की थी. उन्होंने अपने करियर में अभी तक खेले 24 मैचों की 23 पारियों में 196.90 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं. इस दौरान अभिषेक ने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. वहीं, उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर 135 रनों का रहा है. अभिषेक ने अपने छोटे से करियर में अभी तक 60 छक्के लगा दिए हैं.
ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 की महाभिड़ंत, बल्लेबाजी से गेंदबाजी जानें टीम इंडिया की रैंकिंग का हाल