भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों देशों को बीच जब-जब मुकाबला होता है रोमांच अपने चरम पर होता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबलों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है. यह मैच 2016 टी20 विश्व कप का है. उस खिलाड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुकाबले को सिंगल हैंडली भारत की झोली में डाल दिया था.
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों देशों को बीच जब-जब मुकाबला होता है रोमांच अपने चरम पर होता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबलों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है. अगर दोनों देशों के बीच आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया नंबर 1 पर रही है. टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही ऐतिहासिक मुकाबले के बारे में, जिसमें भारत के स्टार बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को चुन-चुन कर धोया था. यह मैच 2016 टी20 विश्व कप का है. उस खिलाड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुकाबले को सिंगल हैंडली भारत की झोली में डाल दिया था.
- 161 रनों का टारगेट
यह मुकाबला पंजाब के मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा था. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से आरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी में पारी को क्लच करते हुए 31 रन बनाए. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 ओवर में 160 रन जा पहुंचा. टीम इंडिया को जीत के लिए 161 रनों की दरकार थी. - कोहली की शानदार पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी. रोहित ने 12 तो शिखर 13 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन हमेशा की तरह पारी को संभालने का काम भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने किया. कोहली ने 51 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 82 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्होंने ना केवल पारी को संभाला बल्कि भारतीय टीम को सिंगल हैंडली ये मुकाबला जीता दिया. कोहली का साथ उस समय के भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिया. धोनी ने 10 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेल कोहली के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. - इतिहास के पन्नों में दर्ज
विराट की इस पारी को आज भी लोग याद करते हैं. कोहली हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना खूब पसंद करते हैं. उन्होंने अपने करियर में खेले 23 मैचों में 33.78 की औसत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 794 रन बनाए हैं. कोहली की सारी पारियां एक तरफ और मोहाली में वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई इस पारी को आज भी याद किया जाता है. - ये भी पढ़ें : 3 मैच 199 रन…, भारत के स्टार खिलाड़ी ने छुड़ाए थे कंगारुओं के छक्के, याद कर कांप उठते हैं गेंदबाज